A2Z सभी खबर सभी जिले की

सारंगी की स्थानीय कोचिंग संस्थान के होनहार छात्र लोकेंद्र गणपत जी पाटीदार (बोडायता) ने

 

IMG 20250507 WA0029

अमित पाटीदार/सारंगी

हाल ही में घोषित किए गए मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम में सारंगी की स्थानीय कोचिंग संस्थान के होनहार छात्र लोकेंद्र गणपत जी पाटीदार (बोडायता) ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 90.2% अंक प्राप्त किए हैं। विशेष बात यह रही कि उन्होंने गणित विषय में शत-प्रतिशत अंक अर्जित किए, जो कि उनके कठिन परिश्रम और कोचिंग संस्थान के मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90.2% अंक प्राप्त किए हैं। खास बात यह रही कि उन्होंने गणित विषय में 75 में से 75 अंक हासिल कर न सिर्फ अपने माता-पिता और शिक्षकों का नाम रोशन किया, बल्कि कोचिंग संस्थान की गुणवत्ता को भी सिद्ध किया।

IMG 20250507 WA0031

इसी कोचिंग संस्थान के अन्य विद्यार्थी मनन भरत जी पाटीदार(74%), पल्लवी दीपक जी लोहार(73.6%), मयंक संदीप जी अग्रवाल(64%) और तनिष्क श्रवण जी पाटीदार(52%) से उत्तीर्ण होकर कोचिंग संस्थान के परिणाम को सत् प्रतिशत के शिखर तक पहुंचाया है।

यह सफलता कोचिंग संस्थान के लिए एक गर्व का क्षण है। संस्थापक शुभम् पाटीदार  ने इस मौके पर लोकेंद्र एवं अन्य विद्यार्थियों को माला पहनाकर व तिलक लगाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

IMG 20250507 WA0027

शुभम् पाटीदार ने कहा, “लोकेंद्र एवं अन्य विद्यार्थीयों की मेहनत, अनुशासन और मेरे निरंतर मार्गदर्शन ने यह परिणाम संभव किया है। हमें गर्व है कि हमारा संस्थान ऐसे होनहार छात्रों को तैयार कर रहा है।”

इस प्रेरणादायक उपलब्धि पर लोकेंद्र को क्षेत्र भर से बधाइयाँ मिल रही हैं और अन्य विद्यार्थियों के लिए वह एक प्रेरणा बनकर उभरे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!