A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखरगोनताज़ा खबरमध्यप्रदेश

सभी बीमार लोगों का किया जा रहा है उपचार मिटावल में स्थिति नियंत्रण में

जल स्रोतों की सफाई होने तक टैंकर से पेयजल प्रदाय की व्यवस्था की गई है

मिटावल में स्थिति नियंत्रण में है और सभी बीमार लोगों का किया जा रहा है उपचार

 

जल स्रोतों की सफाई होने तक टैंकर से पेयजल प्रदाय की व्यवस्था की गई

 

 📝🎯  खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…

खरगोन जिले के झिरन्या विकासखंड के ग्राम मिटावल में पेट दर्द एवं दस्ट से लोगों के बीमार होने की सूचना मिलने पर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने आज मिटावल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

     जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा एम एस सिसोदिया, एसडीएम आकांक्षा करोठिया, जनपद सीईओ श्रीवास्तव एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने मिटावल पहुंचकर स्थिति को देखा। दूषित पानी पीने की वजह से लोगों के पेट दर्द और दस्त की बीमारी से पीड़ित होने की संभावना है। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सिसोदिया ने बताया कि उनकी टीम ने गांव के 125 घरों में जाकर लगभग 600 लोगों की जांच की है इसमें 39 लोग पेट दर्द और दस्त की शिकायत से पीड़ित पाए गए हैं । इन सभी का उपचार किया जा रहा है, सभी की हालत खतरे से बाहर है और कोई जनहानि नहीं हुई है। मिटावल के अस्पताल में भी मरीजों की जांच की जा रही है और आवश्यक दवाईयां दी जा रही है। गांव से पेयजल और मल के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं।

IMG 20250512 WA0084IMG 20250512 WA0085IMG 20250512 WA0086 1IMG 20250512 WA0090    मिटावल में दूषित पेयजल के कारण लोगों के बीमार होने की संभावना को देखते हुए वहां के जल स्रोतों की सफाई के निर्देश दिए गए हैं और तात्कालिक रूप से टैंकर से पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। गांव के मटन मार्केट को भी नई जगह पर ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम पंचायत को गांव के नालियों की सफाई करने और जल स्रोतों के पास स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!