A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन की हुई बैठक

श्रम कानूनों के विरोध में 9 जुलाई को राजमहल परियोजना का चक्का जाम करने का निर्णय

यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन की हुई बैठक

  • श्रम कानूनों के विरोध में 9 जुलाई को राजमहल परियोजना का चक्का जाम करने का निर्णय

झारखंड /

IMG 20250523 WA0021 1
युनियन के नेतागण

गोड्डा/ ललमटिया : राजमहल परियोजना के ओसीपी परिसर में संयुक्त मोर्चा के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जहां बैठक में मुख्य रूप से यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन, एचएमएस और जेएसएनयू शामिल हुए। बैठक में ईसोएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य शबे आलम ने आगामी 9 जुलाई को राजमहल परियोजना का चक्का जाम करने के संबंध में जानकारी देते हुए 20 मई को होने वाले देशव्यापी हड़ताल को रद्द किए जाने के संबंध में जानकारी दी। वहीं यूनाइटेड कोल वर्क्स यूनियन के क्षेत्रीय सचिव रामजी साह ने श्रम कानून के तहत चार कोड लागू करने तथा कुछ लोकल मुद्दों को फोकस करते हुए भारत सरकार द्वारा लाये गए कानून का विरोध किया। जेएसएनयु के मिस्त्री मरांडी तथा पटवारी सोरेन ने भी श्रम कानून का विरोध करते अपनी बातों को रखा। वहीं बैठक में मुख्य रूप से यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन से रामसुंदर महतो, गुरु प्रसाद हजरा, शंकर गुप्ता, लखविंदर लोहार, गुरदेव सिंह, विनोद कुमार महतो, सीएमएस से एके पांडे, अहमद अंसारी, अली हुसैन, एहसान अंसारी, बोनस मरांडी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी मजदूर साथियों ने जोरदार नारे के साथ विरोध तथा 9 जुलाई को राजमहल परियोजना में चक्का जाम चक्का जाम का नारा देकर अपनी आवाज को बुलंद किया। इस मौके पर श्रमिक एवं यूनियन के कर्मचारी भी मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!