
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: 76 किमी• लम्बे महाराष्ट्र के नाशिक के इगतपुरी से लेकर ठाणे के अमने तक का समृद्धि महामार्ग के अंतिम चरण का उद्घाटन आज महाराष्ट्र के यशस्वी मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी के द्वारा किया गया। देवेंद्र फड़नवीस जी ने पिछली बार मुख्यमंत्री रहते हुए जो सपना समृद्धि महामार्ग के पूरे होने का देखा था वह सपना अब उनके इस कार्यकाल मे पूरा हो गया है। इस महामार्ग के पूरे होने से मुंबई और नागपुर के मध्य की दूरी भी कम हो गई और इससे यातायात मे समय की भी बचत होगी। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार महाराष्ट्र के “हिन्दू सम्राट स्व• बालासाहेब ठाकरे -महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग का अंतिम चरण अब पूर्ण हो चुका है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी ने किया है। उद्घाटन पश्चात लगभग 701 किमी• लम्बा यह समृद्धि महामार्ग पूरी तरह से नागपुर और मुंबई के बीच सफर करने के लिए खोल दिया जायेगा। इस महामार्ग से नागपुर और मुंबई का सफर केवल 08 घंटे में तय किया जा सकेगा। समृद्धि महामार्ग का अंतिम चरण का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी उप मुख्यमंत्री अजित पवार जी एवं एकनाथ शिंदे जी तथा अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद तीनो नेताओं ने इस मार्ग पर बने हुए सुरंग से यात्रा भी की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने देवेंद्र फड़नवीस जी की गाड़ी भी चलाई। ज्ञात हो कि पिछली बार इस कार्यक्रम के दौरान जब एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे तब देवेंद्र फड़नवीस जी ने उनकी गाड़ी चलाई थी। समृद्धि महामार्ग का यह अंतिम चरण लगभग 76 किमी• का है जो इगतपुरी से लेकर अमने तक है। जानकारी अनुसार इस समृद्धि महामार्ग पर जब वाहन चलेंगे तो रह इगतपुरी से कसारा घाट तक का मार्ग केवल 08 मिनट मे ही पूरा हो सकता है।