*बबीना थाना परिसर मै शांति समिति की बैठक हुई संपन्न
अती क्रमण का छाया रहा मुद्दा
झाँसी (बबीना): आगामी मुहर्रम पर्व के मद्देनज़र बबीना थाना परिसर में एक शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पाण्डेय ने की। बैठक में क्षेत्रीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं तथा पत्रकारों ने भाग लिया।
बैठक में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की गई।
थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पाण्डेय ने व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरा एवं अतिक्रमण व्यवस्था को दुरुस्त रखने की अपील करते हुए कहा कि इससे सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगीI
तजियादारों ने बबीना तालाब की साफ सफाई के लिए कैंटोनमेंट सैनिट्री इंस्पेक्टर रविकांत शर्मा से निवेदन किया I
बैठक में मौजूद व्यापारियों ने क्षेत्र में फैले अतिक्रमण को हटाने की मांग की, जिस पर थानाध्यक्ष ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी समुदायों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और पुलिस को सहयोग देने की अपील की। बैठक में भेल प्रभारी नितेश कुमार, एस आई रविकांत शर्मा छावनी परिषद, दीपक गुप्ता अध्यक्ष व्यापार मण्डल बबीना, पूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद अनिल पहलवान, समाजसेवी डॉ विजय साहू, आशीष जैन उर्फ़ कल्लन, अनुपम जैन, बलवीर पाल बड़ौरा, शौकत अली, युसूफ राईन सदर जामा मस्जिद, अमर खान, जलाल खान, शहीद पहलवान, अजमत अली, वीरेंद्र सिंह चौहान (भेल), हाज़ी सलीम खान, चुन्ना खान, हाज़ी गुलज़ार कुरैशी, हरि मोहन पुजारी आरामशीन, सुरेंद्र गाँधी सहित पत्रकार बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट
प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना झांसी
खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, कालोनाइजर की लापरवाही का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
10/07/2026
सीएम डैशबोर्ड में महराजगंज पुलिस का दमदार प्रदर्शन, गोरखपुर रेंज में नंबर-1 और प्रदेश में 8वां स्थान
10/07/2026
स्कूल बसों पर यातायात पुलिस की सख्ती, सुरक्षा मानकों का हुआ व्यापक निरीक्षण फिटनेस, सीसीटीवी, फर्स्ट एड बॉक्स और फायर सेफ्टी की जांच, नियम तोड़ने वालों के चालान
10/07/2026
उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक का किया भौतिक सत्यापन, गड़बड़ी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई, विक्रेताओं को स्टॉक व मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश
10/07/2026
चोटीला में ग्रामीण सेवा शिविर, समस्याओं का हुआ समाधानः 7 पटृटे वितरण, बंटवारा और सीमांकन सहित कई सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ।
10/07/2026
नवागत डीआईजी निमाड़ रेंज सुश्री सिमाला प्रसाद ने संभाला पदभार
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!