

फतेहपुर/सीकर. कस्बे के फतेहपुर चुरू हाइवे पर बुधवार को एक टायरों से भरा ट्रोला पलटा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर बीकानेर बाईपास की तरफ से चूरू की ओर जा रहे ट्राले का हाईवे पर बने ओवर ब्रिज के पास ट्रोले का टायर फट गया जिसके बाद अनियंत्रित होकर ट्रोला पलटा गया। गनीमत रही कि पलटी खाते समय आसपास लोग मौजूद नहीं थे जिसके कारण एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रोले के पलट जाने के बाद फतेहपुर से चूरू रास्ते जाने वाले वाहन चालकों को अपना रास्ता बदलकर अपनी मंजिल पार करनी पड़ी। लोगों ने पुलिस को ट्रोले पलट जाने की सूचना दी जिसके बाद क्रेन की मदद से ट्रोले को सड़क से अलग करके रास्ता दुबारा सुचारू किया गया।






