A2Z सभी खबर सभी जिले की

एकलव्य विश्वविद्यालय के शिक्षा एवं पुस्तकालय विज्ञान विभाग में ‘हिंदी दिवस’ के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

IMG 20250915 WA0111डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर एकलव्य विश्वविद्यालय के शिक्षा एवं पुस्तकालय विभाग में हिंदी दिवस पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ सुधा मलैया प्रतिकुलाधिपति श्रीमती पूजा मलैया एवं रति मलैया जी के मार्गदर्शन में हुआ। भाषाण प्रतियोगिता का विषय था विश्व स्तर पर बढ़ता हुआ हिंदी भाषा का महत्व और निबंध प्रतियोगिता का विषय था सांस्कृतिक एकता और गौरव में हिंदी की भूमिका, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राची तोमर, द्वितीय स्थान अंकिता और घनश्याम पटेल ने प्राप्त किया।IMG 20250915 WA0116 भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कृष्णा मिश्रा,द्वितीय स्थान उदय सिंह लोधी ने स्थान प्राप्त किया। शिक्षा विभाग की अधिष्ठाता डॉ स्वर्ण कौर ने विषय को विस्तार देते हुए हिंदी के गिरते हुए स्तर पर चिंता जाहिर की। सहा. प्राध्यापक श्री रणजीत सिंह ने हिंदी के विश्व स्तरीय महत्व को समझाया। इसी श्रृंखला में सहा. प्राध्यापक श्री महेश सोनी ने हिंदी को पूर्ण रूपेण कार्यक्रम विभागीय भाषा बनाने की बात कही। सह. प्राध्यापक डॉ शोभा उपाध्याय ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

Back to top button
error: Content is protected !!