उत्तर प्रदेशबस्तीसिद्धार्थनगर 

गौरडीह में लाखों के जेवर चोरी, पुलिस ने बताया मामला ‘संदिग्ध’

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। सिद्धार्थनगर: गौरडीह में लाखों के जेवर चोरी, पुलिस ने बताया मामला ‘संदिग्ध’।।

सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गौरडीह में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर लगभग लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।97179995 c493 4d7c 89a0 d6869a66e60d 17599809012647711226788224186759

जानकारी के अनुसार बताते चले की गौरडीह निवासी महबूब के घर हुई इस वारदात में चोरों ने अलमारी में रखे दो जोड़ा झाला, बाला, चैन, अंगूठी सहित अन्य जेवरों पर हाथ साफ किया। पीड़ित महिला शारिरुन निशा ने बताया कि चोरी हुए जेवरों की कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपये है, जिसमें 60,000 रुपये के गहने हाल ही में खरीदे गए थे।

👉 थानाध्यक्ष ने जताया संदेह—

चोरी की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बृजेश सिंह पुलिस टीम के साथ रात में ही घटनास्थल पर पहुँचे और जांच शुरू की। थानाध्यक्ष ने मामले को संदिग्ध बताते हुए कहा, “घर का एक ताला बंद मिला और सीसीटीवी फुटेज में भी कमरे में किसी के आने-जाने की पुष्टि नहीं हुई है। जांच जारी है।”

पुलिस अब सभी पहलुओं से जांच कर रही है और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। थानाध्यक्ष ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!