उत्तर प्रदेशबस्ती

जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर एक बार फिर खड़े हुए सवाल

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। कुदरहा PHC में लापरवाही का खुलासा, दोपहर 12 बजे तक ब्लड जांच लैब बंद।।

स्वास्थ्य विभाग बस्ती-यूपी

जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर एक बार फिर खड़े हुए सवाल। बस्ती ज़िले के कुदरहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पर गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक ब्लड जांच लैब रहा बंद। सुबह से ही कई मरीज जांच कराने पहुंचे,लेकिन लैब टेक्नीशियन के अनुपस्थित रहने के कारण किसी की भी नहीं हो सकी जांच। अस्पताल कर्मियों ने दी जानकारी, कि लैब टेक्नीशियन आज है छुट्टी पर।

इस दौरान विभाग की ओर से नहीं की गई कोई वैकल्पिक व्यवस्था। जिससे दर्जनों मरीजों को घंटों इंतजार के बाद भी नहीं हुआ ब्लड जांच। CHC प्रभारी डॉक्टर फैज ने बताया कि लैब टेक्नीशियन ने रविवार को किया था अतिरिक्त कार्य,इसलिए आज हैं अवकाश पर। लेकिन सवाल यह उठता है कि छुट्टी वाले दिन मरीजों की जांच के लिए क्यों नहीं की गई कोई वैकल्पिक व्यवस्था।

गौरतलब है कि कुदरहा PHC को छह महीने बाद मिला है नया प्रभारी डॉक्टर,बावजूद इसके पहले ही दिन यह लापरवाही हो गई उजागर।

जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में लगभग 10 से 15 साल से अंगद की तरह पांव दबाए बैठे MOIC ।

⭐ रुधौली – डॉ आनंद मिश्रा एक ही जनपद 10 से 12 साल लगभग है।

⭐ डॉ फैज वारिस कूदरहा 10 से 12 लगभग।

⭐ बहादुरपुर पवन वर्मा एक ही जनपद में 12 से 15 साल से लगभग। 

⭐ विक्रमजोत डॉ आशिक फारुकी 10 साल लगभग।

⭐ भानपुर डॉ सचिन 12 साल के आसपास। 

          जब की नियमों के पालन से एक ब्लॉक में कोई भी MOIC 3 साल से ज्यादा नहीं रह सकता। मंडल में 7 साल से ज्यादा नहीं रहा सकता है।जिम्मेदार अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग क्यों मौन है ,क्यों नहीं किया जा रहा है ट्रांसफर।

Back to top button
error: Content is protected !!