उत्तर प्रदेशबस्ती

स्वास्थ्य विभाग के नाम पर चल रहा एडिशनल सीएमओ अशोक चौधरी का लूटतंत्र

बिना योग्यता,संसाधन व निरीक्षण के धड़ल्ले से चल रहा सैकड़ों अवैधअस्पताल, नर्सिंगहोम ,अल्ट्रासाउंड ,  पैथोलॉजी

अजीत मिश्रा (खोजी)

 बस्ती यूपी।। जिले में स्वास्थ्य विभाग के नाम पर चल रहा एडिशनल सीएमओ अशोक चौधरी के लूटतंत्र का खुला बाजार,जनता के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा मौत का खतरा।

अपने करतूतों से कही सीएमओ व अन्य अधिकारियों को मुश्किल मे ना डाल दे एडिशनल सीएमओ अशोक चौधरी?खुलेआम कर रहे DYCM बृजेश पाठक की छवि खराब।खादी कनेक्शन या कुछ और आखिर क्यों इतने सालों से बस्ती में जमा भ्रष्टाचार का खलनायक, किसकी सहमति से पनप रहा ACMO अशोक चौधरी के अवैध वसूली का साम्राज्य।

🔥 डॉ अशोक चौधरी का रसूख इतना की इनके इशारे पर जिले में बिना योग्यता,संसाधन व निरीक्षण के धड़ल्ले से चल रहा सैकड़ों अवैधअस्पताल, नर्सिंगहोम ,अल्ट्रासाउंड ,  पैथोलॉजी।

डॉ अशोक चौधरी ने सीएमओ ऑफिस के अंदर अपनी एक वसूली टीम खड़ी कर दी है,इसमें स्टेनो से लेकर चतुर्थ श्रेणी के कई कर्मचारी भी शामिल। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने कई शिकायतों पर जांच बैठाई जिन शिकायतों में जांच के लिए अशोक चौधरी को शामिल किया उन मामलों में बस जांच की औपचारिकता पूरी कर इनके द्वारा आरोपियों को बचाया गया,फर्जी रिपोर्टो से शिकायतें दबा देने में माहिर है साहब।

🔥 रिश्वतखोर अशोक चौधरी सीएमओ कार्यालय में बन बैठे है अवैध वसूली के सुपरबॉस,नियमों को ठेंगा दिखा अपने ऑफिस के मेज पर तय कर रहे लाइसेंस की कीमत।

इनकी संपत्तियों व आमदनी का हिसाब लगाना भी मुश्किल,डॉ अशोक चौधरी के इस गोरख-धंधे पर सीएमओ की चुप्पी,आखिर मौन स्वीकृति या संलिप्तता। आखिर कैसे लगे भ्रष्टाचार पर लगाम जब स्वास्थ्य विभाग खुद थामे हो वसूली की कमान?

Back to top button
error: Content is protected !!