
खैरागढ़, छत्तीसगढ़: खैरागढ़ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां एक 13 साल की बच्ची ने अपने ही भाई-बहन को कुएं में धकेलकर मौत के घाट उतार दिया है। मृतक बच्चों का नाम करण वर्मा (4 साल) और राधिका वर्मा (1.5 साल) बताया जा रहा है।
घटना के पीछे का कारण
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में ये बात सामने आई है कि उक्त दोनों परिवारों का प्रॉपर्टी को लेकर पारिवारिक विवाद था, जिसके कारण उनके माता-पिता बच्चों को आपस में खेलने भी नहीं दिया करते थे। पूछताछ में ये भी बात सामने आई है कि 4 साल के मृतक करण वर्मा ने अपनी 13 साल की बहन को किसी बात को लेकर चिढ़ा दिया, इस बात को लेकर वो उससे गुस्सा था।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने 13 साल की मासूम को अपनी कस्टडी में ले लिया है और उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। इस पूरे मामले में पुलिस ने आधिकारिक रूप से अपना कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन पूरे मामले को लेकर जल्द प्रेस कांफ्रेंस की तैयारी कर रही है, जिसमें ये पूरी घटना को लेकर मासूम की साइकोलॉजी का खुलासा होगा ।











