उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

बानगंगा नहर पुल पर ट्रक से भिड़ी बाइक, युवक गंभीर घायल — मेडिकल कॉलेज रेफर

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खरगवारे गांव के पास हुआ हादसा, घायल नकथर निवासी सुनील चौधरी का इलाज जारी।

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।

 

रविवार को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बानगंगा मुख्य नहर स्थित खरगवारे गांव के पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि गिट्टी लदी ट्रक के पीछे से एक बेकाबू बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

घायल युवक की पहचान सुनील चौधरी (पुत्र पराग चौधरी), निवासी ग्राम पंचायत नकथर के रूप में हुई है। वह अपनी बाइक से नकथर गांव से पकड़ी बाजार की ओर जा रहा था। हादसे में घायल सुनील को सीएचसी शोहरतगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर के लिए रेफर कर दिया।

 

थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की

जाएगी।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!