
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। बस्ती पहुंचे प्रभारी अधिकारी आयुर्वेद निदेशालय महेंद्र विक्रम सिंह, विभिन्न आयुर्वेदिक अस्पतालों का किया निरीक्षण।।
उत्तर प्रदेश।
बस्ती।। आयुर्वेद निदेशालय के प्रभारी अधिकारी महेंद्र विक्रम सिंह बस्ती जनपद पहुंचकर जिले के विभिन्न सरकारी आयुर्वेदिक अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों और कर्मचारियों से अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं, दवाओं और भूमि संबंधी दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी ली।
💫 दवाओं की उपलब्धता सरकार की प्रमुख प्राथमिकता—
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी आयुर्वेदिक अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर, दवा वितरण व्यवस्था और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।
💫 अस्पतालों की स्वयं की भूमि पर विशेष ध्यान—
महेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि योगी सरकार चाहती है कि हर सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल की स्वयं की भूमि हो, ताकि भविष्य में इन अस्पतालों का विस्तार और सुविधाओं का विकास बिना किसी बाधा के किया जा सके। उन्होंने जिला प्रशासन व संबंधित अधिकारियों को यह प्रक्रिया तेज करने के निर्देश भी दिए।
💫 योग प्रशिक्षकों के मानदेय पर दिया बयान—
आयुष विभाग में कार्यरत अंशकालिक एवं पूर्णकालिक योग प्रशिक्षकों के मानदेय से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा—“मानदेय बढ़ाने का निर्णय मुख्य रूप से **केंद्र सरकार के बजट** पर निर्भर करता है। यदि केंद्र सरकार बजट में बढ़ोतरी करती है, तो मानदेय भी बढ़ाया जा सकता है।”उन्होंने यह भी कहा कि विभाग लगातार योग प्रशिक्षकों के हित में सकारात्मक पहल की मांग करता रहा है।








