

करकटगढ़ में बच्चों ने रंगों से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
आज दिनांक 25.12 .2025 दिन गुरुवार को कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड के प्रसिद्ध प्राकृतिक पर्यटन स्थल करकटगढ़ में आर्यभट्ट ज्ञान विज्ञान स्कूल हाटा के बच्चों के साथ पेंटिंग कार्यक्रम आयोजित पर्यावरण प्रेमी शिवम कुमार के नेतृत्व में किया गया। जिसका विषय हमारे जीवन में पर्यावरण का महत्व था। बच्चों ने पेंटिंग बनाकर पर्यावरण संरक्षण और रचनात्मकता का सुंदर संदेश दिया। झरनों, पहाड़ियों और हरियाली से भरपूर इस स्थल पर बच्चों ने प्रकृति को नज़दीक से देखा, समझा और उसे अपने रंगों में उकेरा।

इस अवसर पर बच्चों ने करकटगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, जलप्रपात, जंगल और पर्यावरण संरक्षण पर आकर्षक चित्र बनाए। जिसका निर्णायक मंडल शिक्षक अंजू राय, कृति राय ने की। प्रथम स्थान छाया मौर्य, द्वितीय स्थान अनुष्का कुमारी, तृतीय स्थान अनन्या कुमारी, चौथा स्थान अभिमन्यु यादव, पांचवा स्थान आकांक्षा कुमारी, छठा स्थान युवराज सत्यजीत रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय के निर्देशक होरिला सिंह, पर्यावरण प्रेमी शिवम कुमार व शिक्षकों के द्वारा पुरष्कृत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक सोच, कल्पनाशक्ति और पर्यावरण प्रेम को प्रोत्साहित करना रहा। खुले वातावरण में आयोजित इस गतिविधि ने बच्चों को पुस्तकों और स्क्रीन से हटकर प्रकृति से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।
शिवम ने बताया की इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, क्योंकि इससे उनमें संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है।कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने बच्चों की पेंटिंग का अवलोकन किया गया और सभी प्रतिभागियों की रचनात्मकता की सराहना की गई। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापिका अंजली कुमारी, प्रबंधक राजेश सिंह, शिक्षक आदिल कुमार, रोशनी कुमारी,सुनील कुमार व छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)








