
जयपुर
रामपुरा डाबड़ी क्षेत्र में एक जनवरी को हल्की बारिश के बाद सर्दी बढ़ गई है जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों को दिन में भी ठंड ने जकड़ लिया है।
गौरतलब है कि चौमूं, आमेर, जालसू, शाहपुरा,खेजरोली, रामपुरा डाबड़ी क्षेत्र में लगातार कोहरा छाया हुआ है। पिछले दिनों से ही दिन में 12 बजे तक भारी धुंध रहती है और मौसम में बहुत ज्यादा ठंड बढ़ गई है।
दिन में काम पर जाने वाले लोगों को, जानवरों को, किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।




