A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

पेयजल गुणवत्ता की निरंतर की जा रही है जांच

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशानुसार शहर में पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार नमूने लिए जा रहे हैं। शहरवासियों से दूषित पानी की प्राप्त शिकायतों के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच टीम गठित की है। टीम द्वारा संबंधित निवासियों तथा वार्ड पार्षद की उपस्थिति में मौके पर ही पानी के नमूनों का परीक्षण किया जा रहा है। सभी परीक्षणों के परिणाम मानकों के अनुरूप तथा संतोषजनक पाए गए हैं। इससे स्पष्ट होता है कि शहर की पेयजल आपूर्ति सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त है। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल जांच की जाए तथा जनता को पारदर्शी तरीके से जानकारी दी जाए। प्रशासन जनता की सुविधा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहा है। निवासियों से अनुरोध है कि पेयजल संबंधी किसी समस्या की सूचना तुरंत नगर निगम अथवा जिला प्रशासन को दें, ताकि शीघ्र निराकरण हो सके।

Back to top button
error: Content is protected !!