

लोकनृत्य दल, डमरूदल, दुलदुल घोड़ी, बधाई की टीमें मुख्य आकर्षण रहीं। रास्ते भर जनता ने मुख्यमंत्री पर फूलों की वर्षा की और मुख्यमंत्री ने भी जनता पर फूल बरसाकर स्नेह प्रकट किया।
कार्यक्रम में मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री एवं रहली विधायक श्री गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह, राज्यमंत्री श्री लखन पटेल, सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक श्री बृजबिहारी पटैरिया, श्री शैलेंद्र जैन, श्री प्रदीप लारिया, श्री वीरेंद्र सिंह लोधी, श्रीमती निर्मला सप्रे, जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, श्रीमती रानी कुशवाहा, पूर्व सांसद श्री राजबहादुर सिंह, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, श्री वृंदावन अहिरवार, श्री गौरव सिरोठिया, श्री लखन सिंह, श्री अविराज सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्नी बाई अहिरवार सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।






