
नशा तस्करी के मामले में 3 ओर आरोपी काबू ।
जींद
पकड़े गए आरोपियों की पहचान विक्रम व नवीन वासियान खरखगागर तथा प्रेम वासी मणिकरण(हिमाचल प्रदेश) के तौर पर हुई है।
जानकारी देते हुए थाना पिल्लुखेङा के प्रभारी पीएसआई आशीष ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ की एक टीम पी एसआई अमित कुमार के नेतृत्व आरोपी अमित वासी कालवा को जम्मू कटरा हाईवे पुल के पास 408 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया गया था ।
जिस पर आरोपी अमित वासी कालवा के खिलाफ थाना पीलूखेड़ा में NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया गया है ,
आरोपी कि पुछताछ के दौरान विक्रम व नवीन वासियान खरखगागर और प्रेम वासी मणिकरण(हिमाचल प्रदेश) का नाम सामने आया। जिन्हे थाना पिल्लुखेङा की टीम ने आरोपी विक्रम व नवीन वासियान खरखगागर को माननीय अदालत में पेश करके जिला जेल भेजा गया तथा आरोपी प्रेम वासी मणिकरण(हिमाचल प्रदेश) का पुलिस रिमाण्ड हासिल करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
