
आरबीएसके टीम की सतर्कता से समय पर पहचान, डॉक्टरों की मेहनत और शासन की योजना से बची मासूम की जान

नन्हीं भावी को मिला नया जीवन: शासन की योजना बनी वरदान, जटिल हृदय ऑपरेशन सफल
शासन की स्वास्थ्य योजनाएं जब सही समय पर जरूरतमंद तक पहुंचती हैं, तो वे किसी चमत्कार से कम नहीं होतीं। ग्राम पैलेपार की 01 वर्षीय बालिका भावी कलम्बे, जो जन्म से ही क्रिटिकल सीएचडी (जन्मजात हृदय रोग) से पीड़ित थी, आज पूरी तरह स्वस्थ है। यह संभव हो पाया शासन की योजनाओं, आरबीएसके टीम की सतर्कता और डॉक्टरों के समर्पित प्रयासों से।
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन तथा स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता से बालिका की समय पर पहचान की गई। प्रारंभिक जांच के बाद उसे जबलपुर से मुंबई रेफर किया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक जटिल हृदय ऑपरेशन किया।
अब नन्हीं भावी पूरी तरह स्वस्थ है और उसके चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई है।
बालिका के माता-पिता ने शासन, स्वास्थ्य विभाग, आरबीएसके टीम और कलेक्टर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय पर मदद नहीं मिलती तो उनकी बेटी को बचाना मुश्किल था।
#पांढुर्णा #सफलता_की_कहानी #स्वास्थ्य_विभाग #मध्यप्रदेश #RBSK #CMHelpline #JansamparkMP





