
मंडला जिले के मवई सिझौरा मुख्य मार्ग निर्माण कार्य में अत्यधिक विलंब एवं गुणवत्ता संबंधी शिकायतों को लेकर युवा कांग्रेस विधानसभा बिछिया के अध्यक्ष वोधू सिंह मरावी ने लोक निर्माण विभाग पी डब्लू डी मंत्री को पत्र प्रेषित कर शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है पत्र में उल्लेख किया गया है कि निर्माण कार्य कई महीनो से धीमी गति से चल रहा है तथा विभागीय जांच में गुणवत्ता संबंधी कमियां पाए जाने के बाद कार्य बंद कर दिया गया है इससे क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है मवई मुख्यालय के रहवासी क्षेत्रों में पूर्व में टीन शेड एवं बाउंड्री वॉल कटाए जाने के बावजूद निर्माण पूर्ण नही होने से धूल और अत्यवस्था की स्थिति बनी हुई है जिसमें आम नागरिकों विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रति कुल प्रभाव पड़ रहा है साथ ही अधूरी पुल पुलिया दुर्घटना की आशंका बढ़ रही है युवा कांग्रेस ने मांग की है कि निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय तकनीक जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए तथा वर्षा ऋतु से पूर्व सड़क और पुल पुलिया का कार्य पूर्ण कर मार्ग को सुरक्षित रूप से चालू किया जाए बोथू मरावी ने चेतावनी दी है की आदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र की जनता के साथ लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा








