A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेश

जल संरक्षण का संदेश: ग्राम कलमगांव में विश्व जल दिवस पर भव्य जल महोत्सव आयोजित

जल संरक्षण का संदेश: ग्राम कलमगांव में विश्व जल दिवस पर भव्य जल महोत्सव आयोजित

====================================

पांढुर्णा। विश्व जल दिवस के अवसर पर विकासखंड पांढुर्णा के ग्राम कलमगांव में “जल महोत्सव – गर्व का पर्व, हर घर नल से जल उत्सव” कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और जनभागीदारी के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता और जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

 

कार्यक्रम की शुरुआत ग्रामीण महिलाओं एवं सरपंच द्वारा पूजा-अर्चना से की गई। इस दौरान नल की पूजा कर जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को जल बचाने, जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने और नल-जल योजना का सही उपयोग करने की जानकारी दी गई।

 

सहायक यंत्री श्री सुभाष गाडगे के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय उपयंत्री श्री प्रशांत गायकवाड़, विकासखंड समन्वयक श्री रितेश फरकसे, हैंडपंप तकनीशियन श्री डी.के. जिजकार, श्री गोपाल कुमरे, श्री अनिल भांगे, एनजीओ विलेज फसिलिटेटर श्री साधु जानवरकर, पंचायत सचिव, ग्रामीण महिलाएं, पंप चालक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में सभी ने जल बचाने और जल स्रोतों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

 

#पांढुर्णा #विश्व_जल_दिवस #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान #जल_महोत्सव #मध्यप्रदेश

Back to top button
error: Content is protected !!