A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेक्राइमखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधनबादनई दिल्लीबोकारोरांचीरामगढ़सबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

एसडीएम ने नगर ऊंटारी जेल कैंपस का किया निरीक्षण, शीघ्र संचालन की तैयारी तेज

गढ़वा। मंगलवार को गढ़वा एसडीएम सह जेल अधीक्षक संजय कुमार ने नगर ऊंटारी स्थित उपकारा (उप-जेल) परिसर का निरीक्षण किया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा। मंगलवार को गढ़वा एसडीएम सह जेल अधीक्षक संजय कुमार ने नगर ऊंटारी स्थित उपकारा (उप-जेल) परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में खरीदे गए सामानों का सरसरी तौर पर जायजा लिया तथा जेल के शीघ्र संचालन के लिए आवश्यक न्यूनतम संसाधनों और सामग्रियों की कमी का आकलन किया।FB IMG 1774967031988निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बताया कि जेल संचालन के लिए आवश्यक कई महत्वपूर्ण सामग्रियां होटवार जेल, घाघीडीह जेल तथा हजारीबाग सेंट्रल जेल से क्रय की गई हैं। शेष आवश्यक सामग्री को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जल्द ही खरीद लिया जाएगा।FB IMG 1774967036692उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर से उपकारा को शीघ्र प्रारंभ करने के लगातार निर्देश मिल रहे हैं, जिसके मद्देनज़र तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नगर ऊंटारी न्यायालय के शुरू होने के बाद से ही इस उपकारा के संचालन की आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही थी।FB IMG 1774967042230एसडीएम ने यह भी जानकारी दी कि पिछले एक वर्ष के दौरान जेल आईजी, एडीशनल आईजी, उपायुक्त समेत कई वरीय अधिकारियों द्वारा परिसर का निरीक्षण किया जा चुका है और सभी ने जल्द से जल्द संचालन शुरू करने पर बल दिया है।FB IMG 1774967031988 1उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले एक माह के भीतर आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की पूर्ति कर उपकारा को संचालित करने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!