
कतरास _रामकनाली ओपी परिसर में होली पर्व के मद्देनज़र शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया।
बैठक में उपस्थित सभी लोगों की एकमत राय रही कि होली के दौरान अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए तथा पुलिस प्रशासन विशेष सतर्कता बरते, ताकि पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
इस अवसर पर ओपी प्रभारी ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने अपील की कि यदि किसी भी क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने या किसी प्रकार की अशांति की आशंका लगे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें या व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी साझा करें। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
बैठक के अंत में सभी ने मिलकर आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने का संकल्प लिया।







