हरियाणा

जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत ने आज राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय होडल का दौरा कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों एवं आगामी परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा की।

विद्यालय प्राचार्य राकेश बघेल एवं स्टाफ ने जिला शिक्षा अधिकारी का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की।

आज पुनहाना मोड़ स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, होडल में जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत के पधारने पर विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश बघेल और शिक्षकों ने चंदन का टीका लगा कर, फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया। विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता प्रभुदयाल हंस ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों और परीक्षा संबंधित तैयारियों के बारे में चर्चा की। विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश बघेल ने जिला शिक्षा अधिकारी महोदय का विद्यालय में पधारने पर आभार व्यक्त किया। उन्हें बुनियाद परीक्षा लेबल-2 में विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन और जिले में प्रथम आने के बारे में अवगत कराया। विद्यालय के आठ विद्यार्थियों सिद्धांत हंस, निशिका, अंकिता, यतीश, योगिता, तेजस, भविष्य, रोहन ने बुनियाद परीक्षा लेवल -2 उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रार्थना सभा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों और गणित शिक्षिका रीना जी को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। श्री मामराज रावत ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी हमारे देश का भविष्य हैं। हमारा कर्तव्य बनता है कि हम शिक्षा के साथ-साथ उन्हें संस्कार देने का भी काम करें ताकि ये आदर्श नागरिक बन कर देश की उन्नति में सहायक सिद्ध हो सकें। उन्होंने विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रधानाचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी । इस अवसर पर सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!