A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

विधायक लारिया ने निभाया वादा,शोकाकुल परिवार को प्रदान की 50 हजार की आर्थिक सहायता और नौकरी

IMG 20260406 WA0211सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * श्री हनुमान जयंती चल समारोह के दौरान वार्ड क्रमांक-2, श्रीकृष्ण नगर निवासी 14 वर्षीय किशोर आर.एल. कोरी की आकस्मिक मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था। इस हृदयविदारक घटना के बाद, नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने पीड़ित परिवार के निवास पहुँचकर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और पूर्व में दिए गए अपने आश्वासन को तत्परता से पूरा किया। विधायक लारिया ने शोक संतप्त परिवार के बीच बैठकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिवार के लिए अपने मासूम बच्चे को खोना एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई किसी भी वस्तु से संभव नहीं है। मानवीय संवेदना की मिसाल पेश करते हुए विधायक लारिया ने व्यक्तिगत रूप से परिवार को 50 हजार रुपये की नकद सहायता प्रदान की। उल्लेखनीय है कि घटना के तत्काल बाद विधायक ने परिवार की आर्थिक स्थिति और भविष्य को देखते हुए मदद का भरोसा दिलाया था। इसी क्रम में उन्होंने मौके से ही मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मृतक के परिवार के एक सदस्य को नगर पालिका मकरोनिया में प्लेसमेंट के माध्यम से तत्काल नौकरी प्रदान की जाए। नियुक्ति की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का विलंब न हो ताकि परिवार को मानसिक शांति के साथ आर्थिक संबल मिल सके।एक जनप्रतिनिधि का उत्तरदायित्व केवल नीति-निर्माण तक सीमित नहीं होता, बल्कि संकट के समय अपने क्षेत्र के नागरिकों के साथ परिवार के सदस्य की भांति खड़ा होना ही वास्तविक सेवा है। इस दौरान विधायक लारिया के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष मिहीलाल, पार्षद विवेक सक्सेना, बलवंत ठाकुर, बाबूलाल रोहित सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।इंजीनियर प्रदीप लारिया द्वारा स्वयं पीड़ित के घर जाकर नकद सहायता देना और अधिकारियों को नियुक्ति के लिए मौके पर ही निर्देशित करना, उनके कार्य-उन्मुख व्यक्तित्व और संवेदनशील दृष्टिकोण को दर्शाता है। यह कदम समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही का उदाहरण है।

Back to top button
error: Content is protected !!