A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेलखीमपुर खीरी
Trending

वैश्य समाज संगठन (नंद गोपाल नन्दी)की गोला नगर कार्यकारिणी का हुआ गठन सुमित गुप्ता नगर अध्यक्ष सुमित गुप्ता नगर महामंत्री और प्रमोद कुमार गुप्ता बने नगर मीडिया प्रभारी।

IMG 20260416 WA0447IMG 20260416 WA0446जिला संवाददाता प्रमोद कुमार गुप्ता वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज लखीमपुर खीरी

*वैश्य समाज युवा गोला नगर अध्यक्ष सुमित गुप्ता, महामंत्री सुमित गुप्ता नगर मीडिया प्रभारी बने प्रमोद कुमार गुप्ता नगर कार्यकारिणी का किया गठन।

गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी गोला नगर में वैश्य समाज उत्तर प्रदेश संगठन की एक बैठक का आयोजन नगर के खुटार रोड स्थित अमन गेस्ट हाउस में युवा जिलाध्यक्ष आदित्य गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ । जिसमे युवा जिलाध्यक्ष आदित्य गुप्ता ” आदी एवं जिला उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने आगामी 22 अप्रैल 2026 को जनपद मुख्यालय पर प्रस्तावित संगठन के संरक्षक कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी जी के कार्यक्रम *वैश्य व्यापारी सम्मेलन* को सफल बनाने के लिए कार्य योजना बनाई । संगठन के जिलाध्यक्ष युवा आदित्य गुप्ता ने गोला नगर में संगठन का विस्तार करते हुए सुमित गुप्ता को नगर अध्यक्ष युवा, सुमित कुमार गुप्ता को नगर महामंत्री,सुधीर गुप्ता को नगर कोषाध्यक्ष, रामजी गुप्ता को नगर संगठन मंत्री,प्रमोद गुप्ता को नगर मीडिया प्रभारी, अखिलेश जायसवाल को नगर उपाध्यक्ष,शिवम गुप्ता को नगर उपाध्यक्ष,संतोष गुप्ता को नगर उपाध्यक्ष के पद पर सर्व सम्मति से मनोनीत कर अधिकारियों को माला पहनकर माला पहनाकर मनोनयन पत्र प्रदान किया।
नव मनोनीत नगर अध्यक्ष युवा सुमित गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी कमेटी पूर्ण रूप से संगठन के नियमों का पालन करते हुए वैश्य समाज की एकजुटता और उत्थान हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगी। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने आगामी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सजातीय व्यापारी बंधुओं को सम्मिलित कराने का संकल्प लिया और आगामी 22 अप्रैल 2026 को लखीमपुर खीरी में जिलाध्यक्ष लखीमपुर राजीव अग्रवाल उर्फ राजू अग्रवाल एवं बरेली एवं लखनऊ मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता के नेतृत्व में जिसमें माननीय केनिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी एवं माननीय नगर विकास मंत्री श्री राकेश राठौर उर्फ गुरु मुख्यातिथि होंगे।
वैश्य एवं व्यापारी सम्मेलन का आयोजन वंदन लॉन डीसी रोड लखीमपुर में कार्यक्रम का आयोजन होना तय हुआ है उसमें वैश्य समाज के बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

Back to top button
error: Content is protected !!