A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरदेश

सहारनपुर  ब्रेकिंग| “जोन-3 में ‘मेट राज’!—रिजवान मेट पर अवैध निर्माणों को संरक्षण देने के गंभीर आरोप

गोदाम-बारातघर-दुकानों का खेल, विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल”

IMG 20260419 WA15771

IMG 20260419 WA15781

🚨🚨🚨 सहारनपुर  ब्रेकिंग| “जोन-3 में ‘मेट राज’!—रिजवान मेट पर अवैध निर्माणों को संरक्षण देने के गंभीर आरोप, गोदाम-बारातघर-दुकानों का खेल, विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल” 🚨🚨🚨

 

सहारनपुर।

जनपद में अवैध निर्माण का मुद्दा लगातार गरमाता जा रहा है और अब एक बार फिर जोन-3 से बड़ा मामला सामने आया है, जहां विभागीय मेट रिजवान पर गंभीर आरोप लगते हुए पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार गांव छजपुरा क्षेत्र में राधा स्वामी सत्संग के पास वाली गली में आमने-सामने दो बड़े गोदामों का निर्माण कराया गया है, जिसमें कथित तौर पर रिजवान मेट की भूमिका बताई जा रही है। इतना ही नहीं, इसी रोड पर एक बड़े बारातघर के निर्माण का भी मामला सामने आया है, जहां निर्माणकर्ताओं से कथित रूप से “सेटिंग” कर काम करवाने की चर्चाएं तेज हैं।

 

मामला यहीं तक सीमित नहीं है—सूत्र बताते हैं कि राणा स्टील के सामने दो दुकानों का निर्माण और उनके पीछे हलवाई की दुकान के बराबर में भी दो और दुकानों का निर्माण कराया गया है। इन सभी निर्माणों को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि बिना किसी डर के यह सब काम खुलेआम हो रहा है, मानो नियम-कानून का कोई अस्तित्व ही न हो।

 

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर एक मेट स्तर का कर्मचारी इतनी बड़ी-बड़ी निर्माण गतिविधियों में कैसे प्रभावी भूमिका निभा रहा है? क्या विभाग के अन्य अधिकारी पूरी तरह अनजान हैं या फिर यह पूरा खेल किसी बड़ी मिलीभगत का हिस्सा है? यदि विभाग को जानकारी नहीं है, तो यह गंभीर लापरवाही है, और अगर जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही, तो यह और भी बड़ा सवाल खड़ा करता है।

लगातार शिकायतों और चर्चाओं के बावजूद विभाग “कुंभकर्णी नींद” में सोया हुआ है। अवैध निर्माणों पर न तो कोई सीलिंग की कार्रवाई हो रही है और न ही जिम्मेदारों पर कोई सख्त कदम उठाया जा रहा है। इससे यह संदेश जा रहा है कि अवैध निर्माण करने वालों को खुली छूट मिली हुई है।

 

अब नजर इस बात पर टिकी है कि क्या इन आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी? क्या रिजवान मेट और कथित रूप से जुड़े अन्य लोगों पर कार्रवाई होगी? या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा?

 

फिलहाल यह पूरा प्रकरण सहारनपुर में अवैध निर्माण और विभागीय कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल बन चुका है, और आने वाले समय में इस पर और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

 

(खबर सूत्रों के हवाले से)

 

 

 

✍ रिपोर्ट: एलिक सिंह

सहारनपुर– वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज, सहारनपुर

📞 संपर्क: 8217554083

📢 खबर, विज्ञापन, विज्ञप्ति एवं सूचना हेतु संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!