A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

पिता ने ही अपने बेटों और पोतों के साथ मिलकर की अपने ही सगे बेटे की हत्या,पुलिस ने 24 घन्टें में किया खुलासा

Breaking news animation sequence 7सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*जिला सागर के थाना सानोधा अंतर्गत ग्राम पामाखेड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक जघन्य घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही पुत्र की हत्या की साजिश रची और अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर उसे अंजाम दिया। सानोधा पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। दिनांक 19/04/2026 की शाम करीब 4:30 बजे आरोपी पिता हिरदे अहिरवार का अपने पुत्र हल्ले अहिरवार से पुरानी बुराई को लेकर विवाद हुआ। आवेश में आकर पिता ने अपने दूसरे बेटे पप्पू और नातियों को हल्ले को जान से खत्म करने के लिए उकसाया। पिता के कहने पर आरोपी पप्पू उर्फ शिवराम, संदेश अहिरवार और एक नाबालिग ने मिलकर हल्ले पर डंडों और पत्थरों से प्राणघातक हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई मृतक की पत्नी सीमा के साथ भी मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल हल्ले को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दिनांक 21/04/2026 को उसकी मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा व एसडीओपी रहली प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सानोधा भरत सिंह ठाकुर ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। एफएसएल (FSL) टीम की उपस्थिति में घटनास्थल का निरीक्षण कर खून आलूदा मिट्टी जप्त की गई। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर हत्या में प्रयुक्त डंडा और पत्थर की लुडिया उनके निवास स्थान से विधिवत जप्त की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपी*हिरदे पिता स्व. थोवन अहिरवार (74 वर्ष) – मुख्य साजिशकर्ता (पिता) पप्पू उर्फ शिवराम अहिरवार (45 वर्ष) – (भाई) संदेश पिता पप्पू अहिरवार (22 वर्ष) – (भतीजा)एक विधि विरुद्ध बालक (16 वर्ष) – (पुलिस अभिरक्षा में)(सभी निवासी ग्राम पामाखेड़ी, जिला सागर)सराहनीय भूमिका*इस अंधे कत्ल के खुलासे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी में थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर, एएसआई शेषनारायण दुबे, प्रआर. धर्मदास, उमेश तिवारी, राजेश पाण्डे, आरक्षक जगदीश, राहुल, हेमन्त, प्रवीण, राजेन्द्र, नीरज और प्रमोद की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!