A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वाझारखंडव्यापारसड़क परिवहनसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और श्रमिक अधिकारस्थानीय समाचार

गढ़वा अव्यवस्थित पार्किंग पर सख्ती, सड़क पर खड़े वाहनों के विरुद्ध चलेगा विशेष अभियान

गढ़वा। जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धीरज प्रकाश द्वारा आमजन को सूचित किया जाता है

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा। जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धीरज प्रकाश द्वारा आमजन को सूचित किया जाता है कि निजी वाहन स्वामियों द्वारा अपने चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों को सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से खड़ा कर दिए जाने के कारण आवागमन बाधित होता है, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है तथा आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

FB IMG 1776936445505इस संदर्भ में सभी वाहन स्वामियों से अपील की जाती है कि वे अपने वाहनों को सड़क पर इधर-उधर खड़ा न करें तथा निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, ताकि यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

साथ ही, नगर पालिका के कार्यपालक पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से यह भी निर्देश दिया गया है कि सभी मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स एवं शॉपिंग मॉल अपने-अपने परिसर में ग्राहकों के वाहनों की पार्किंग हेतु पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। अन्यथा सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित प्रतिष्ठान को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा तथा उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा।

सूचना के उपरांत भी नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत थाना के साथ संयुक्त रूप से विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा तथा सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को जब्त कर संबंधित थाना को सुपुर्द किया जाएगा। साथ ही, दंडात्मक कार्रवाई हेतु मामलों को व्यवहार न्यायालय, गढ़वा में प्रेषित किया जाएगा।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में प्रशासन का साथ दें और नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

Back to top button
error: Content is protected !!