पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की बड़ी कार्रवाई: 101 खोए मोबाइल बरामद, 30 लाख की सम्पति लौटाई गई
सीइआईआर पोर्टल और सर्विलांस टीम की मदद से मिली बड़ी सफलता
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल नेतृत्व में महराजगंज पुलिस ने एक बार फिर तकनीक आधारित पुलिसिंग का शानदार उदाहरण पेश किया है। सर्विलांस सेल और CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से जनपद में खोए हुए 101 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह सफलता IMEI नंबर आधारित ट्रैकिंग, आधुनिक तकनीकी संसाधनों और लगातार निगरानी के जरिए हासिल की गई। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सर्विलांस टीम ने अलग-अलग कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन खोजकर उनके असली मालिकों तक पहुंचाए।
गुरुवार को एसपी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सभी मोबाइल धारकों को वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके फोन सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद अपने मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने महराजगंज पुलिस व एसपी का आभार जताया।
इस उपलब्धि पर एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने सर्विलांस टीम की सराहना करते हुए कहा कि
“जनता की छोटी से छोटी समस्या का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। तकनीक आधारित पुलिसिंग के जरिए हम लोगों की संपत्ति की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”
उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाने या सर्विलांस सेल में शिकायत दर्ज कराएं।
आग और भू-धंसान की छाया से निकलकर बेलगड़िया की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, सफलता की लिखी नई कहानी
12/07/2026
मायके जाने के विवाद में खूनी बवाल: पति ने पत्नी की नाक काटी, जवाब में ससुराल पहुंचे मायके पक्ष ने ननद की नाक काटी
12/07/2026
धमतरी /रथयात्रा महापर्व की तैयारी जोरों पर,सिहावा में हुए शांति समिति की बैठक ,शराब, मटन-चिकन बिक्री बंद ,डीजे व धुमाल पर भी हुई चर्चा…!!
12/07/2026
उर्स मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई-नागपुर, नागपुर-नासिक के बीच स्पेशल ट्रेन चलेंगी
12/07/2026
इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, भिलाई चैप्टर के काउंसिल सदस्य विजय कुमार सराफ का निधन अपूरणीय क्षति
12/07/2026
सीधी: जोगीपुर टररी के पास दर्दनाक हादसा, युवक की पहचान को लेकर संशय
12/07/2026
बलिया: रसड़ा में जमीनी विवाद ने लिया जानलेवा रूप, घायल हृदय नारायण सिंह की इलाज के दौरान मौत
12/07/2026
गोला में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर रामलीला मैदान की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर हिंदू संगठनों ने जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया
12/07/2026
वाराणसी: धर्मनगरी काशी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत सारनाथ थाना पुलिस और वरुणा जोन की क्राइम टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 6 जुलाई को एक दुकान में घुसकर 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला से हुई सनसनीखेज चेन लूट की वारदात का सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटी गई सोने की चेन और घटना में इस्तेमाल की गई चोरी की बुलेट बाइक बरामद कर ली है। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को ₹10,000 (दस हजार रुपये) का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
12/07/2026
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!