A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

गौतम खट्टर और माधव खट्टर की रिहाई के लिए आर्य बंधुओं ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

आर्यों ने कांठ में तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

IMG 20260428 WA00082
कांठ में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते आर्य बंधु।

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। आर्य समाज के वैदिक प्रवक्ता और सनातन महासंघ के संस्थापक गौतम खट्टर और उनके भाई की गिरफ्तारी के विरोध में उपजिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर तत्काल रिहाई की मांग की।

आर्य समाज कांठ के पूर्व प्रधान अशोक कुमार बिश्नोई नेता जी की अगुवाई में मंगलवार को आर्य समाज का एक प्रतिनिधि मंडल कांठ तहसील पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने आर्यसमाज के वैदिक प्रवक्ता और सनातन महासंघ के संस्थापक गौतम खट्टर और उनके भाई माधव खट्टर को झूठे केस में फसाने और गैर कानूनी तरीके से गिरफ्तार करने का विरोध प्रकट करते हुए घोर निंदा की और एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी कांठ संत दास पंवार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति और गोवा के महामहिम राज्यपाल को भेजकर दोनों भाइयों की रिहाई की मांग की। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रधान अशोक कुमार बिश्नोई, ओमकार सिंह आर्य, सतपाल सिंह दीवान जी, अजब सिंह आर्य, हरवीर सिंह आर्य, राजीव कुमार आर्य, संजीव कुमार बिश्नोई, कुलदीप सक्सैना आर्य आदि आर्य बंधु उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ।  

 

Back to top button
error: Content is protected !!