
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल मकरोनिया में सत्र 2025-26 के अंतर्गत कक्षा दशम के विद्यार्थियों का अलंकरण समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता विधायक प्रदीप लारिया ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील देव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका मकरोनिया के अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील एवं पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष विद्यालय के 28 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की, जिसे विद्यालय की उल्लेखनीय उपलब्धि माना गया। विशिष्ट अतिथि सुनील देव ने अपने उद्बोधन में राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। अपने प्रेरक संबोधन में सरस्वती शिशु मंदिर की संस्कारयुक्त शिक्षा पद्धति की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में समिति परिवार से अध्यक्ष के. कृष्णा राव, सदस्य राजेंद्र नेमा, व्यवस्थापक कपिल सिंह कुशवाह सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। साथ ही प्राचार्य रुचि मिश्रा, प्राचार्य रश्मि अरेले, समस्त आचार्य परिवार, अभिभावकगण, माताएं एवं बहनों की भी सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन सौभाग्य सिंह ठाकुर एवं श्रीमती पूजा खरे द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन विद्यालय व्यवस्थापक कपिल सिंह कुशवाह ने व्यक्त किया।







