

🚨⚖️ “दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी तालिब गिरफ्तार! नकुड़ पुलिस ने दबिश देकर निर्माणाधीन कॉलोनी के पास से दबोचा” ⚖️🚨
सहारनपुर। जनपद में महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सहारनपुर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना नकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दुष्कर्म, हमला और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोपों में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11 मई 2026 को थाना नकुड़ क्षेत्र निवासी वादी द्वारा पुलिस को लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि ग्राम खेड़ा अफगान निवासी तालिब पुत्र राशिद ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, विरोध करने पर हमला किया तथा जान से मारने की धमकी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना नकुड़ पुलिस ने मु0अ0सं0 266/26 धारा 69, 351(3), 61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विवेचना के दौरान साक्ष्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1), 62, 131 और 351(3) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्री सुरेश कुमार के नेतृत्व में थाना नकुड़ पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
आज दिनांक 14 मई 2026 को पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी अम्बेहटा रोड स्थित निर्माणाधीन कॉलोनी के आसपास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपी तालिब पुत्र राशिद निवासी ग्राम खेड़ा अफगान थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई तथा उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला अपराधों के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। जनपद पुलिस लगातार महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चला रही है।
इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष श्री सुरेश कुमार, उपनिरीक्षक श्री रविन्द्र कुमार धामा तथा कांस्टेबल 202 विवेक धामा शामिल रहे, जिन्होंने सतर्कता और तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
✍ रिपोर्ट: एलिक सिंह
ब्यूरो प्रमुख – हलचल इंडिया न्यूज़, सहारनपुर
📞 संपर्क: 8217554083
🖋 संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
📢 खबर, विज्ञापन, विज्ञप्ति एवं सूचना हेतु संपर्क करें
📲 फेसबुक पेज फॉलो करें: Vande Bharat Live TV News Facebook Page








