
सिद्धार्थ नगर,एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
पति समेत ससुराल पक्ष के कुछ लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप
सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दुलहा सुमाली टोला मंगरहिया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के मायके पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर पति समेत ससुराल पक्ष के कुछ लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, विवाहिता की शादी वर्ष 2020 में हुई थी।
मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी सदर, विश्वजीत सौरयान ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है तथा तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।





