A2Z सभी खबर सभी जिले की

महराजगंज पुलिस ने 19 मई दिन मंगलवार को जनपदभर में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और कानून- व्यवस्था बनाए रखने को लेकर व्यापक अभियान चलाया

FB IMG 1779276237381

महराजगंज।

महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 561 वाहनों का चालान, 66 अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज पुलिस ने 19 मई दिन मंगलवार को जनपदभर में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और कानून- व्यवस्था बनाए रखने को लेकर व्यापक अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए कुल 561 वाहनों का चालान किया गया।
पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना लाइसेंस, ओवरलोडिंग और तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्रवाई
जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने शांति भंग की आशंका के मद्देनजर 60 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। वहीं 30 लोगों के खिलाफ धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाया।
जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त कर व्यापारियों, दुकानदारों और आम लोगों से संवाद स्थापित किया गया। बैंक, एटीएम और ग्राहक सेवा केंद्रों की सुरक्षा को लेकर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस अधिकारियों ने शांति समिति की बैठकों में धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, किसानों और संभ्रांत नागरिकों से सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई-
थाना नौतनवा पुलिस ने राजू पुत्र पूर्णवासी निवासी मैनिहवा हथियवा के कब्जे से 12 अदद बन्टी बबली और 5 अदद प्रीमियम नेपाली शराब बरामद की। वहीं श्यामकरन निवासी मुडिला के कब्जे से 90 पाउच बन्टी बबली देशी शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
थाना सोनौली – फेकू पासवान निवासी लक्ष्मीपुर धनईया थाना पुरन्दरपुर के कब्जे से 16 शीशी नेपाली शराब बरामद कर कार्रवाई की गई।
थाना बृजमनगंज – विजय निवासी हथिगढ़वा टोला लोधपुरवा और तीर्थी देवी निवासी दुर्गापुर अदरौना के कब्जे से 5-5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
लंबित विवेचनाओं का निस्तारण
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों द्वारा कुल 16 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया।
कुल 66 अभियुक्त गिरफ्तार
19/20 मई 2026 के दौरान जनपद में विभिन्न मामलों में कुल 66 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।

Back to top button
error: Content is protected !!