A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

राजकीय विद्यालयों के भवनों की मरम्मत और सुरक्षा को लेकर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक

समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य जर्जर और जीर्ण-शीर्ण स्कूल भवनों की मरम्मत और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना।असुरक्षित स्कूल भवनों के स्थान पर विद्यार्थियों के लिए वैकल्पिक शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करना

IMG 20260707 WA0016
oplus_6291456
IMG 20260707 WA0018
oplus_2097152

डीडवाना-कुचामन जिले में  राजकीय विद्यालयों के जर्जर भवनों की मरम्मत और विद्यार्थियों की सुरक्षा की समीक्षा हेतु बैठक  मंगलवार को दोपहर 11:00 बजे जिला कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 08.07.2026 को होने वाली आगामी वीसी (VC) की पूर्व तैयारियों की समीक्षा भी की गई।बैठक में सभी राजकीय विद्यालयों के भवनों के मौका निरीक्षण की रिपोर्ट की समीक्षा करना।राजकीय विद्यालयों को जारी किए गए सुरक्षा प्रमाण पत्रों (Safety Certificates) की जांच करना।जर्जर और जीर्ण-शीर्ण स्कूल भवनों की मरम्मत और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना।असुरक्षित स्कूल भवनों के स्थान पर विद्यार्थियों के लिए वैकल्पिक शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करना।वर्षा ऋतु से पूर्व स्कूल भवनों की छतों की साफ-सफाई, जल निकासी और विद्यार्थियों की सुरक्षा पुख्ता करना।पीएम श्री राजकीय विद्यालयों में शैक्षणिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर,अधीक्षण अभियन्ता (सार्वजनिक निर्माण विभाग, डीडवाना-कुचामन), मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक/माध्यमिक, डीडवाना-कुचामन) और सहायक अभियन्ता आदि उपस्थित रहे। इसके साथ ही, जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारी, समस्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और सार्वजनिक निर्माण विभाग के समस्त अधिशाषी अभियन्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (V.C.) के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!