
माननीय उपराष्ट्रपति महोदय, माननीय राज्यपाल, बिहार एवं माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के प्रस्तावित गया आगमन को लेकर आज दिनांक 10.07.2026 को जिलाधिकारी, गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया तथा नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा बिपार्ड, गया एवं हवाई अड्डा, गया का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल एवं हवाई अड्डा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट, आपातकालीन सेवाओं, नियंत्रण कक्ष तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संबंधी तैयारियों का गहन निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों तथा प्रतिनियुक्त पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज




