
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * गुरु परंपरा के प्रति श्रद्धा, भक्ति और समर्पण को समर्पित गुरु पूजन महा महोत्सव का आयोजन आगामी 23 जुलाई को होटल रॉयल पैलेस में होगा। अजब श्री सेवा समिति अजब धाम एवं मलूक पीठ परिवार जिला दमोह-सागर के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक समारोह में देश के प्रतिष्ठित संतों का सानिध्य एवं श्रद्धालुओं को दिव्य आशीर्वचन प्राप्त होंगे। यह जानकारी आयोजन समिति प्रमुख प्रमोद उपाध्याय ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन होटल रॉयल पैलेस में होगा। महोत्सव सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा, जबकि श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था दोपहर 12 बजे से की गई है। उन्होंने बताया कि महोत्सव कार्यक्रम में मलूकीपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राजेन्द्रदास देवाचार्य , श्री रैवासा-वृंदावन धाम के पावन सानिध्य में गुरु महिमा एवं सनातन संस्कृति पर विशेष आशीर्वचन होंगे। महंत श्री राम अनुग्रह दास (छोटे सरकार) की विशेष उपस्थिति श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र रहेगी। बताया जा रहा है कि गुरु पूजन महा महोत्सव में सागर, दमोह सहित बुंदेलखंड क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में गुरु पूजन, संत वंदन, भजन-कीर्तन, धार्मिक प्रवचन और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के विविध आयोजन होंगे। श्रद्धालुओं को गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व, भारतीय संस्कृति के मूल्यों और जीवन में आध्यात्मिकता के महत्व पर संतों के प्रेरक विचार सुनने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, सेवा और सद्भावना का संदेश देने का भी माध्यम बनेगा। महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
अजब श्री सेवा समिति एवं मलूक पीठ परिवार ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करने और महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन समिति का कहना है कि गुरु का सानिध्य जीवन को सही दिशा देने वाला होता है । ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।धार्मिक वातावरण और संतों के दिव्य सानिध्य से सुसज्जित यह गुरु पूजन महा महोत्सव सागर के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ने जा रहा है, जिसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि कृपा नाथ जै जै और जै जै सरकार” के जयघोषों के बीच आयोजित होने वाला यह महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक अनुभव का विशेष अवसर बनेगा।





