A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व झांसी और गरौठा क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

झांसी से कपिल शर्मा की रिपोर्ट

झांसी – भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व झांसी और गरौठा क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
IMG 20260828 WA0158

इस पावन अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके दीर्घायु और सुख-समृद्धशाली जीवन की कामना की, वहीं भाइयों ने भी जीवनभर बहनों की रक्षा करने का वचन दिया।

झांसी मुख्य शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक रक्षाबंधन की भारी धूम देखने को मिली। इसी क्रम में झांसी में सोनम ने अपने भाई आकाश तिवारी और अनुज, विकास को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ तिलक लगाकर राखी बांधी और उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की।

पत्रकार बंधुओं के घर उमड़ा स्नेहरक्षाबंधन का यह उल्लास गरौठा के रमपुरा गांव में भी पूरी भव्यता के साथ देखा गया।

यहां ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और पत्रकार कपिल शर्मा के निवास पर त्योहार की विशेष रौनक रही। दोनों पत्रकार बंधुओं की बहनों ने अत्यंत हर्ष और उत्साह के साथ उनके हाथों में रक्षासूत्र बांधा। बहनों ने भाइयों की आरती उतारकर उनके यश और लंबी उम्र की दुआएं मांगी, जिसके बदले भाइयों ने भी उन्हें स्नेहिल उपहार भेंट किए।क्षेत्र में इस तरह के आयोजनों से त्योहार का माहौल बेहद खुशनुमा और पारिवारिक रहा। त्योहार को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखा गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!