A2Z सभी खबर सभी जिले कीमहाराष्ट्र

बल्लारपुर पेपर मिल की 19.43 हेक्टेयर सरकारी जमीन नगर परिषद को सौंपी जाए, जिलाधिकारी से मांग

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: 

बल्लारपुर पेपर मिल की शासन जमा हुई 19.43 हेक्टेयर जमीन को नगर परिषद बल्लारपुर को हस्तांतरित करने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्षा अलका अनिल वाढई, उपाध्यक्ष देवेंद्र आर्य, पूर्व नगराध्यक्षा छाया मडावी और नगरसेवक भास्कर माकोडे के शिष्टमंडल ने गुरुवार 28 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी वसुमना पंत से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

 

ज्ञापन में कहा गया है कि बल्लारपुर शहर चंद्रपुर जिले का महत्वपूर्ण औद्योगिक और शहरी केंद्र है, लेकिन शहर की भौगोलिक स्थिति के कारण विकास के लिए जमीन की भारी कमी है। शहर के एक तरफ नदी, दूसरी तरफ वन क्षेत्र और कुछ दिशाओं में ग्राम पंचायत क्षेत्र होने से शहर का नियोजित विस्तार नहीं हो पा रहा है। बढ़ती आबादी, आवासीय कॉलोनियों, सड़कों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक सुविधाओं के लिए जमीन कम पड़ रही है।

 

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पेपर मिल की यह 19.43 हेक्टेयर जमीन शासन के पास जमा है और यह जमीन शहर के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण जगह पर है। अगर यह जमीन नगर परिषद को मिलती है तो इसका उपयोग सार्वजनिक हित में किया जा सकेगा।

 

इस जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रम साफल्य योजना, वाहन तल, मार्केट, नए रास्ते, पार्क, खेल और सांस्कृतिक सुविधाएं, प्रशासनिक इमारतें और भविष्य के विकास प्लान के तहत जरूरी सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं।

 

शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से मांग की कि शहर की मौजूदा स्थिति और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इस जमीन को नगर परिषद को हस्तांतरित करने के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजकर मंजूरी दिलाई जाए।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!