
A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेअलीगढ़ताज़ा खबर
Trending
प्रधानाध्यापक की बीएड की फर्जी डिग्री की शिकायत
शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट
प्रधानाध्यापक की बीएड की फर्जी डिग्री की शिकायत 
अलीगढ़ । विकास खंड खैर के प्राथमिक विद्यालय जान्हेरा के प्रधानाध्यापक की बीएड की फर्जी डिग्री होने की शिकायत बीएसए से की गई है । बीएसए ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की है । समिति में खंड शिक्षाधिकारी नगर क्षेत्र सतीश कुमार व खंड शिक्षाधिकारी रामशंकर हैं । बीएसए ने जांच समिति को सात दिनों में संबंधित शिक्षक के अभिलेखों की जांच कर जांच आख्या देने के निर्देश दिए गए हैं ।





