A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

नागपुर

Screenshot 20240601 195950 Chrome आज के इस भौतिकवादी स्वार्थ परायणता धनलोलुपता भरे समय मे भी कुछ ऐसे भी लोग है जो नि:स्वार्थ सेवा को ही जीवन जीने का मकसद समझते है। मानवता मे विश्वास रखते है। ऐसे ही एक शक्स नागपुर मे है,जिनका नाम जमशेद सिह कपूर है। जो कि प्रतिदिन लगभग 400 लोगो को निशुल्क भोजन देने का काम करते है। उनका विचार है कि लंगर सेवा केवल दान का काम ही नही अपितु यह जीवन जीने का एक तरीका है। मानवता की सेवा करके ईश्वर से जुड़ने का एक साधन है। कपूर जी की निशुल्क भोजन कराने की यह यात्रा वर्ष 2013से शूरू हुई। पेशे से कपूर जी एक ज्योतिषी है। वे हर दिन अपने स्कूटर पर घर मे बनाए थेपला एवं दाल मिश्रीत खिचड़ी व बरतन लेकर निकलते है। जानकारी का अनुसार वे प्रतिदिन सुबह 7बजे से दोपहर 12बजे तक एवं दोपहर 02बजे से रात के 8:30बजे तक अपना निस्वार्थ सेवा देते है। लंगर सेवा छपी सफेद रंग की टी शर्ट पहने स्कूटर मे भोजन सामाग्री लिए कपूर जी नागपुर के विभिन्न ईलाको मे लोगो को खिचड़ी बाटते हुए नजर आ जाते है।कपूर जी कहते है कि हर रात को आज भी लाखो लोग भोजन के आभाव मे भूखे सो जाते है। इसी विचार से उन भूखे लोगो की संख्या को कम करने के उद्देश्य से रह छोटा सा उनका प्रयास है। वे कहते है कि उन्हे कभी भी संसाधनो की कमी नही हुई। जिसका श्रेय वे समाज व दान दाताओ को देते है। उनका यह प्रयास कोविड-19के दौर मेभी जारी रहा। कपूर जी भविष्य मे गुरूद्वारा बनाने का सपना संजोए हुए है। भूखो को निस्वार्थ भोजन कराने की उनकी अटूट श्रद्धा व मानवता मे विश्वास आज के पीढी के लिए प्रेरणा स्रोत है। ऐसे परोपकारी सेवाभावी मानवतावादी कपूर जी को उनके इस कार्य के लिए “वंदेभारतलाइवटीवीनयुज” उन्हे साधुवाद देते हुए दीर्घायु,सुखी संपन्न जीवन की कामना करता है।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!