A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेअलीगढ़ताज़ा खबर
Trending

जिला सचिव के अनुसार भारत स्काउट और गाइड जिला कार्यालय अलीगढ़ में रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं, फिर भी अपने नाम के साथ लिखते हैं कमिश्नर 

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

जिला सचिव के अनुसार भारत स्काउट और गाइड जिला कार्यालय अलीगढ़ में रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं, फिर भी अपने नाम के साथ लिखते हैं कमिश्नर

मां सरस्वती गाइड कंपनी स्वतंत्र भारत स्काउट और गाइड जिला अलीगढ़ गाइड कैप्टन डॉक्टर कंचन जैन ने कहा कि भारत स्काउट और गाइड जिला अलीगढ़ में जिला संगठन आयुक्त गाइड पद पर डॉ शुभिका प्रधानाचार्य प्रवक्ता राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कलाई बगैर नियुक्ति पत्र एवं अधिकार पत्र के सन 2018 से अब तक किसके आदेश से वह स्वयं को जिला संगठन आयुक्त लिख रही है। इसी तरह जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड पद पर श्रीमती ज्योति भार्गव बगैर नियुक्ति पत्र एवं अधिकार पत्र के स्वयं को लिख रही है।

जिला संगठन आयुक्त पर श्री जफरुद्दीन सरकारी अध्यापक स्वयं को लिखते हैं। श्री कुलदीप सक्सेना सरकारी अध्यापक हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज अलीगढ़ स्वयं को जिला प्रशिक्षण आयुक्त पद पर लिखते हैं। जबकि भारत स्काउट और गाइड जिला अलीगढ़ में उपरोक्त पदों पर फर्जी नियुक्ति प्रकरण में जांच चल रही है।

सरकारी प्रधानाचार्य प्रवक्ता होने के चलते सभी जांचें ठंडे बस्ते में है। माननीय राज्य सूचना आयोग के आदेश पर जिला सचिव/प्रधानाचार्य तलेसरा इंटर कॉलेज तलेसरा द्वारा लिखित में दिया गया है कि रिकॉर्ड जिला कार्यालय में उपलब्ध नहीं है। यानी कि फर्जी नियुक्ति प्रकरण सही है।

उसके बावजूद भी सभी अपने आप को आयुक्त यानी कि कमिश्नर लिख रहे हैं। शासन और प्रशासन से अनुरोध है कि संज्ञान लेते हुए विभागीय एवं कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करें। सभी प्रमाण पत्रों पर,सरकारी अभिलेखों में हस्ताक्षर भी करते हैं। प्रमाण पत्र वैध या अवैध।

Back to top button
error: Content is protected !!