A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेश

जल के बगैर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती- मंत्री श्री पटेल

न्यूज चैनल : वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज
न्यूज रिपोर्टर : अमित ठाकुर   ( रायसेन )
जिला : रायसेन         (मध्यप्रदेश )
दिनाँक :  07/06/2024IMG 20240607 WA0015 IMG 20240607 WA0007 1 IMG 20240607 WA0014 2 IMG 20240607 WA0012 1

मप्र शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद पटेल द्वारा रायसेन जिले की बेगमगंज जनपद अंतर्गत धसान नदी के उद्गम स्थल जसरधी टोरिया पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पंचायत एवं श्रम मंत्री श्री पटेल द्वारा सर्वप्रथम धसान नदी के उद्गम स्थल पर पूजा-अर्चना की गई तथा इसके उपरांत पौधरोपण किया गया।
कार्यक्रम में पंचायत एवं श्रम मंत्री श्री पटेल ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुसार जल स्त्रोतों तथा नदी, तालाबों, कुओं, बावड़ियों तथा अन्य जल स्त्रोतों के जल संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिये 16 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। सभी नागरिक इस विशेष अभियान में सहभागी बनें तथा अपने ग्राम, क्षेत्र में स्थित जल स्त्रोतों की साफ-सफाई कर, गहरीकरण कर उन्हें उपयोगी बनाएं ,जिससे कि बारिश का पानी उनमें एकत्रित हो सके । उन्होंने कहा कि जल के बगैर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। हमें भू-जल स्तर को बनाए रखना होगा। हम दिन-रात जिस तरीक़े से प्रकृति का दोहन कर रहे हैं, यह हम सबके लिए खतरनाक है। यदि हम अच्छा काम करेंगे, तो उसका लाभ हमारे बच्चों को मिलेगा। सभी नागरिक जल स्त्रोतों के संवर्धन और पुर्नजीवन में योगदान दें तथा अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाएं। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जल स्रोतों के पास कौन से पौधे लगाये जाएं, जो जल के स्त्रोत को प्रवाहमान बनाये रख सकें इसके लिए हमें उन पौधों की जानकारी भी हो। ऐसी सूची बनाकर अधिक से अधिक नागरिकों  तक पहुँचाएँ, जिससे सभी को यह जानकारी हो। बरसात के पानी का संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है। यह भू-जल स्तर वृद्धि में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज देखने के लिए मेरे यूट्यूब चैनल को लाइक और सब्सक्राइब करें ।
https://youtube.com/@amitthakurnewschannel?si=HfUdd7ld09FJ_RiU

Email : iamamit38@gmail.com
Contact number: 9893837900

🙏🙏 धन्यवाद 🙏🙏

AMIT THAKUR RAISEN MP

I Amit thakur from Raisen (Madhya Pradesh) . I am 39 years old & I have completed BSC (biology) , B.ed. ,MSc.(CS) ,MA (sociology) , MA (English) Also I am author , poet & writer . Last year my a Book published . Which is available on Amazon & Flipkart. Book's title is "पन्ने प्रेम के " (अमित अंजान ) My email id is : iamamit38@gmail.com & Contact number is : 9893837900
Back to top button
error: Content is protected !!