A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशचित्रकूटताज़ा खबरदेश

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने थाना कोतवाली कर्वी में पहुंचकर सुनी जनता की समस्याएं

थाना समाधान दिवस में आये जमीनी विवादों को राजस्व/पुलिस टीम मौके पर जाकर निपटाएं- जिलाधिकारी

चित्रकूट 8 जून 2024

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने थाना कोतवाली कर्वी में पहुंचकर सुनी जनता की समस्याएं
IMG 20240608 WA0159
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट थाना समाधान दिवस में आये जमीनी विवादों को राजस्व/पुलिस टीम मौके पर जाकर निपटाएं- जिलाधिकारी
IMG 20240608 WA0161
उत्तर प्रदेश सरकार के मंशानुरूप थाना समाधान दिवस में आये हर फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाये और समय सीमा के अन्तर्गत उनका निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को इधर-उधर अपनी समस्याओं को लेकर न भटकना पडे । शिकायतों के निस्तारण के गुणवत्ता की जॉच अब फरियादियों के मोबाइल पर बात कर की जायेगी।IMG 20240608 WA0163 यदि निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो निश्चित ही निस्तारण करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
उक्त विचार थाना कोतवाली कर्वी में आयोजित थाना समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करने के दौरान जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने व्यक्त किया। IMG 20240608 WA0165उन्होंने यह भी कहा कि थाना समाधान दिवस में आई जमीनी विवादों की शिकायतों को सूचीबद्ध कर तथा राजस्व और पुलिस द्वारा संयुक्त गठित टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के उन शिकायतों का समयावधि के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं, ताकि फरियादियों को बार-बार अपनी शिकायतों को लेकर इधर-उधर भटकना न पड़े । उन्होने यह भी निर्देश दिये कि महिलाओं IMG 20240608 WA0167सम्बंधित शिकायतों का मौके पर जाकर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराएं।
थाना समाधान दिवस के अवसर पर तहसीलदार कर्वी वाचस्पति, उपेन्द्र प्रताप सिंह सहित कानूनगो, लेखपाल उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!