A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमीरजापुर

थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम बरगवां में दो पक्षों में पैसों को लेकर हुई मार इलाज के दौरान महिला की हुई मौत 

थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम बरगवां में दो पक्षों में पैसों को लेकर हुई मार इलाज के दौरान महिला की हुई मौत 

मिर्ज़ापुर । थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम बरगवां मे रमजान अली पुत्र राजू अली उम्र करीब-27 वर्ष व राजबली पुत्र राजकुमार उम्र करीब-35 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम बरगवां थाना चुनार मीरजापुर के बीच पूर्व के पैसे लेन देन की बात को लेकर मारपीट हो गयी तथा रमजान की माता नफिज़ा बेगम उम्र करीब 51 वर्ष द्वारा राजबली की पत्नी कविता उम्र करीब-30 वर्ष से मार पीट किया गया जिससे कविता उपरोक्त घायल हो गयी तथा इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। सूचना पर पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्यांचल परिक्षेत्र, पुलिस अधीक्षक , डॉग स्क्वाड व फील्ड यूनिट के साथ मौके का निरीक्षण किया गया । थाना चुनार पुलिस द्वारा मृतिका के शव को कब्जे मे लेकर तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल कटोरतम व सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर नामजत सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

Back to top button
error: Content is protected !!