A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमुरादाबाद

कांठ के रसूलपुर चौराहा में अवैध ढंग से चल रही लैब की गई सील

बिना पंजिकरण के काफी समय से चल रही थी पैथोलॉजी लैब * आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के बाद स्वास्थ्य महकमें ने लिया संज्ञान * मौके पर नहीं मिला लैब संचालक और जरूरी कागजात

रिपोर्ट: पंकज कुमार

IMG 20240614 210702
कांठ के गांव रसूलपुर चोहरा में अवैध लैब पर जांच करते डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह।

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)

अवैध ढंग से बिना पंजिकरण चल रही पैथोलॉजी लैब को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिकायत के बाद सील कर दिया है। उसके संचालक के खिलाफ विभाग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। अचानक हुई इस कार्रवाई से अन्य लैब संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

IMG 20240614 210737
अवैध लैब को सील करते डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह।

मामला मुरादाबाद जनपद के कांठ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव रसूलपुर चौहरा का है। आरोप है कि यहां गांव में ही संचालित एमएस पैथोलॉजी लैब के अवैध रूप से संचालित होने की शिकायत एक व्यक्ति के द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलने पर मुरादाबाद का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया। इस शिकायत की जांच कई दिन पहले उच्चाधिकारियों के द्वारा कांठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह को सौंपी गई थी। जिस पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो लैब का संचालक डॉक्टर मोहम्मद मुर्तजा गैरहाजिर मिला और यहां मौजूद स्टाफ लैब के पंजिकरण से संबंधित कागजात नहीं दिखा पाया था।

IMG 20240614 210720
लैब में रखीं मशीनें, कम्प्यूटर व अन्य सामान।
फिर से मुरादाबाद के डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह, बीपीएम चंद्रशेखर यादव आदि गांव रसूलपुर चौहरा पहुंचे और एमएस पैथोलॉजी लैब पर जांच की। आरोप है कि इस दौरान लैब संचालक डॉ. मोहम्मद मुर्तजा मौके पर नहीं मिला। वहीं लैब के पंजिकरण से संबंधित कोई भी कागजात भी स्टाफ नहीं दिखा पाया। मरीजों के खून की जांच के उपरांत उन्हें दी जाने वाली जांच रिपोर्ट पर भी डॉक्टर के हस्ताक्षर नहीं थे। जिस पर डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने जांच रिपोर्ट सहित कई अन्य चीजों को अपने कब्जे में ले लिया और तत्काल प्रभाव से लैब को सील कर दिया। इस मामले में लैब संचालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भी तैयारी की जा रही है। बताया गया है कि कांठ के गांव रसूलपुर चौहरा में यह लैब काफी समय से अवैध ढंग से बिना पंजिकरण चल रही थी।
IMG 20240614 211659
लैब सील होने के बारे में बताते सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह।
अधीक्षक बोले अवैध लैबों को कराया जाएगा बंद
कांठ तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहीं पैथोलॉजी लैबों को बंद कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। कांठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह ने “वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज” से बातचीत में कहा कि जो भी अवैध लैबे चल रहीं हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। जांच के बाद इन अवैध लैबों को बंद कराया जाएगा। रोगियों के जीवन से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई होगी। फिलहाल अभी एक लैब को सील किया गया है अभी आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
Back to top button
error: Content is protected !!