
चेकिंग में पकड़ीं आधा दर्जन से अधिक स्कूलों की बसें

संभागीय परिवहन विभाग ने चेकिंग के दौरान आधा दर्जन से अधिक स्कूल की बसें पकड़ी । फिटनेस व अन्य मानक पूरे नहीं होने पर बसों को सीज कर दिया गया । विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई से बस चालकों में खलबली मच गई । | परिवहन विभाग द्वारा 22 जुलाई तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । संभागीय परिवहन कार्यालय द्वारा अनफिट स्कूल वाहन स्वामियों को नोटिस भेजे जा चुके हैं । बावजूद वाहन स्वामी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं । एआरटीओ प्रवर्तन प्रवेश कुमार ने आधा दर्जन सात स्कूली बसों को सीज कर दिया । एआरटीओ ने बताया कि इन बसों की फिटनेस व अन्य मानक पूरे नहीं थे । उन्होंने स्कूल प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को अनफिट वाहनों को मानक के अनुरूप सुधार कराकर फिटनेस | सर्टिफिकेट प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं । चेतावनी दी है कि अनफिट वाहन से बच्चों को स्कूल लाने व ले जाने का कार्य न करें ।





