
हिंदू धर्म के सबसे पवित्र सावन मास का शुभारंभ आज 22 जुलाई 2024 सोमवार से हो गया है। सावन का यह मास भगवान भोलेनाथ महादेव का महीना माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार 22 जुलाई सोमवार से सावन मास की शुरूआत हो रही है। यह सावन मास 19 अगस्त तक चलेगा। मराठी एवं दक्षिण भारतीयों के लिए इसके तीसरे हफ़्ते से सावन की शुरूआत होता है। सावन महिने मे भक्तजन सोमवार को व्रत-उपवास रखते है। पुरे महिने भर देवाधिदेव महादेव की पूजा वंदना की जाती है। धर्म शास्त्रो की मान्यताऐ अनुसार सावन का पवित्र महिना मुक्ति और शुभ फल की प्राप्ती के लिए शुभ होता है। मान्यता अनुसार सावन मास के सोमवार को भगवान शिव की अराधना करने से भोलेबाबा की कृपा प्राप्त होती है। जीवन मे कष्टो का अंत होता है। सोमवार के दिन व्रत उपवास रखने से सभी मनोकामना पूर्ण होती है। घर परिवार मे सुख शांति आती है।आज सावन मास का पहला दिन है शिव मंदिरो मे भक्तो का आना सुबह से ही शुरू हो गया है। भक्तजन सुबह से शिव मंदिरो मे पहुंचकर बाबा भोलेनाथ को जल, पुष्प प्रसाद अर्पित कर रहे है। ।। वंदे भारत लाईव टीवी न्युज परिवार अपने सभी पाठक भाई बहनो एवं माताओ को सावन के इस पवित्र मास की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐ देता है। सभी स्वस्थ्य, दीर्घायु, सम्पन्न रहे।।





