A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

शहर कालावाली के एक मेडिकल संचालक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई भारी मात्रा में नशीली गोलीय और कैप्सूल का जखीरा बरामद

जिला पुलिस CIA कालांवाली टीम ने औषधि नियंत्रण अधिकारी को साथ लेकर मैडिकल संचालक के खिलाफ की बडी कार्यवाही भारी मात्रा में 24705 नशीली गोलियों व कैप्सूल का जखीरा बरामद

लोकेशन कालावाली

रिपोर्टर इंद्रजीत

डबवाली 22 जुलाई ।पुलिस अधीक्षक डबवाली श्रीमति दिप्ती गर्ग IPS के दिशा-निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली श्री राजीव कुमार के कुशल नेतृत्व मे नशा तस्करों/मैडिक्ल संचालकों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए पुलिस जिला डबवाली की सी आई ए कालांवाली पुलिस टीम ने औषधि नियंत्रण अधिकारी श्री केशव को साथ लेकर 24705 नशीली गोलियों व कैप्सूल का जखीरा बरामद करने में सफलता हासिल की है
इस सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी देते हुये CIA कालांवाली प्रभारी सब इंसपैक्टर राजपाल ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए ASI कृष्ण के नेतृत्व मे CIA कालांवाली पुलिस टीम को प्रधान राजीव गर्ग पुत्र हरबंस लाल वा उसका लडका रूपाश गर्ग वासी मंडी कालांवाली मैडिक्ल स्टोर की आड मे नशीली गोलियां व कैप्सूल बेचने की बार-बार शिकायत आ रही थी जिस पर औषधि नियंत्रण अधिकारी श्री केशव को साथ लेकर प्रधान राजीव गर्ग उक्त के किराये पर लिये गोदाम/दुकान पर रैड की गई जो दौराने रैड दुकान से विभिन्न प्रकार की 24705 नशीली गोलियों तथा कैप्सूल का जखीरा बरामद हुआ जो औषधि नियंत्रण अधिकारी श्री केशव द्वारा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । विगत रहे कि अभियोग न.213 दिनांक 13.07.24 धारा NDPS Act थाना कालांवाली मे नशीली शीशीयां Cough Syrup बेचने के जुर्म मे प्रधान राजीव गर्ग को जेल भेजा जा चुका है ।

Back to top button
error: Content is protected !!